ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
धार्मिक

पीपल का एक पत्ता पलट देगा आपकी किस्मत, आज ही करें ये खास उपाय

इंदौर। कई बार हम किसी कार्य में कितनी ही मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन हमेशा असफलता ही हाथ लगती है। शुभ फलों की प्राप्ति न होने के पीछे, ग्रह दोष हो सकता है। सफलता पाने के लिए व्यक्ति को पान और पीपल के पत्तों से जुड़े कुछ खास उपाय जरूर कर लेने चाहिए। इन उपायों से ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। इन उपायों को अगर आप अपनाएंगे, तो आपकी तरक्की का रास्ता खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि वो वास्तु उपाय कौन-से हैं, जो आपकी किस्मत पलट देंगे।

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, पान के पत्ते बुरी नजर उतारने के काम आते हैं, इसलिए इनका प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। पीपल के पेड़ के पत्तों में देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए इनकी पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं।

पान के पत्तों के उपाय

पान के पत्ते का इस्तेमाल बहुत कारगर है, यह नजर दोष को दूर करते हैं। ऐसा करने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा घी लें और उसमें सिन्दूर मिला लें। अब इस मिश्रण से एक पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस पत्ते पर ऊपर से एक सुपारी रखें और इसे भगवान गणेश को अर्पित करें। इस उपाय से आपके व्यापार में उन्नति होगी। साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। नजर दोष को दूर करने के लिए 7 पान के गुलाब की पत्तियों का सेवन करते हैं, तो आपको इससे छुटकारा मिल जाएगा।

पीपल के पत्तों के उपाय

आपको पीपल के पत्तों का उपाय गुरुवार के दिन करना होगा। ऐसा करने के लिए सबसे पहले एक पीपल का पत्ता लें और उसे गंगा जल से साफ कर लें। फिर पीले चंदन से ॐ श्रीं हीं श्रीं नमः लिखकर, एक चांदी का सिक्का रखें। फिर इस पत्ते को सिक्के के साथ अपनी तिजोरी में रख लें। अगर आपके पास चांदी का सिक्का नहीं है, तो आप पत्ते के ऊपर ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः लिखकर अपने घर के किसी पवित्र स्थान पर रख दें। फिर जब पत्ता सूख जाए, तो उसे किसी नदी में बहा दें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button