ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
धार्मिक

नए साल की शुरुआत से पहले करें ये उपाय, पूरे साल नहीं आएगी कोई मुसीबत

इंदौर। साल 2023 जल्द ही खत्म होने वाला है और सभी लोग साल 2024 का उत्साह व उमंग के साथ स्वागत करने के लिए तैयार है। यदि आप भी चाहते हैं कि नया साल आपके लिए शुभ और समृद्धि भरा हो तो कुछ ज्योतिष उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, साल 2024 की शुरुआत से पहले इन ज्योतिषीय उपायों को करके आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकते हैं।

साल 2024 में प्रभावशाली ग्रह

साल 2024 में कुछ महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाएं होंगी, जो जीवन को प्रभावित कर सकती है। शनिदेव साल 2024 में पूरे साल अपनी ही कुंभ राशि में रहेंगे, जिसका प्रभाव मकर, कुंभ और मीन राशियों पर पड़ेगा, जो शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव का अनुभव करेंगे। वहीं बृहस्पति 5 अप्रैल, 2024 को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा।

 

रोज करें गायत्री मंत्र का जाप

रोज सुबह-शाम गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री मंत्र एक शक्तिशाली मंत्र है, जो मन और आत्मा को दिव्य रोशनी देता है। यह ग्रहों के प्रभाव के कारण आने वाली बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करने में मदद कर सकता है। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता लेकर आता है।

तर्जनी में धारण करें पुखराज

सीधे हाथ की तर्जनी उंगली में नीलम या पुखराज रत्न पहनें। ये रत्न ज्ञान, धन और भाग्य के ग्रह बृहस्पति से संबंधित है। पुखराज पहनने से बृहस्पति के सकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और आपको वर्ष 2024 में अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं को प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।

गरीबों को दान दें

गुरुवार और शनिवार को गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या पैसे का दान करें। ऐसा करने से आप बृहस्पति और शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं। यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से गुजर रहे हैं तो शनि की साढ़े साती के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

घर में लगाएं तुलसी का पौधा

घर या बगीचे में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी एक पवित्र पौधा है, जिसे सनातन धर्म में देवी लक्ष्मी के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में मदद मिल सकती है और वर्ष 2024 में धन और सुख में वृद्धि हो सकती है।

Related Articles

Back to top button