ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में अगले सप्ताह हो सकती है कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सभी विधायकों से चर्चा कर चुके हैं। सभी ने एक मत से केंद्रीय नेतृत्व को विधायक दल का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया है।

इस पद के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास रावत, बाला बच्चन, उमंग सिंघार और ओमकार सिंह मरकाम के नाम चर्चा में हैं। प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 18 दिसंबर से प्रारंभ हो रहा है। चार दिवसीय इस सत्र में विधायकों की शपथ के अतिरिक्त विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

इस पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा कराई जाएगी। संभावना है कि वित्त विभाग इसमें द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर सकता है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से चर्चा के बाद विभागीय अधिकारी तैयारी कर रहे हैं।

उधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता का चयन अगले सप्ताह हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि सत्र प्रारंभ होने के पहले या फिर बीच में विधायक दल का नेता तय कर लिया जाएगा। इसके बाद मुख्य सचेतक घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष के साथ दल का उपनेता भी बनाया जाएगा।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष को कैबिनेट मंत्री के समान वेतन-भत्ते सहित अन्य सुविधाएं मिलती हैं। विशेष सहायक सहित अन्य स्टाफ मिलता है तो दल को विधानसभा परिसर में कार्यालय के लिए कक्ष भी आवंटित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button