ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
धार्मिक

बाबा वेंगा ने की थी 3 डरावनी भविष्यवाणी, सच हुई तो पूरी दुनिया पर होगा असर

इंदौर। बाबा वेंगा का आधुनिक युग का नास्त्रेदमस कहा जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां अभी तक सच साबित हो चुकी है। बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक रहस्यवादी भविष्यवेत्ता थी और बचपन में ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। साल 2001 में कुर्स्क पनडुब्बी हादसे, 9-11 आतंकी हमले सहित कई भयावह घटनाओं के संकेत बाबा वेंगा ने दे दिए थे। ऐसा माना जाता है कि साल 2024 के लिए भी बाबा वेंगा ने कुछ भविष्यवाणियां की थी, यदि ये सच साबित हो जाती है तो पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो सकती है। यहां जानें साल 2024 के लिए बाबा वेंगा ने क्या संकेत दिए थे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हो सकती है हत्या

साल 2024 को लेकर बाबा वेंगा ने जो प्रमुख भविष्यवाणी की है, उसमें उन्होंने संकेत दिए है कि किसी बड़े देश के राष्ट्राध्यक्ष की हत्या हो सकता है। ऐसे में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को अध्ययन करने वाले जानकारों का मानना है कि साल 2024 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मौत हो सकती है। भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले साल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या हो सकती है। इस साजिश में उनके देश के भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं।

इन बीमारियों को मिलेगा इलाज

साल 2024 में कैंसर और अल्जाइमर जैसी घातक बीमारियों का इलाज मिल सकता है, जिससे दुनियाभर के लाखों लोगों का इलाज संभव हो सकता है। अभी तक कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियां लाइलाज है और बीते कई सालों से इन बीमारियों के इलाज के लिए शोध चल रहा है।

वैश्विक आर्थिक संकट

बाबा वेंगा की तीसरी खतरनाक भविष्यवाणी आर्थिक संकट को लेकर की है। साल 2024 में एक बार फिर वैश्विक मंदी दस्तक दे सकती है। इसके अलावा साल 2024 में जैविक हथियार के टेस्ट, ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं के खतरे बढ़ सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button