ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
धार्मिक

मोक्षदा एकादशी पर जरूर खरीदें ये खास चीजें, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा

इंदौर।  शास्त्रों में एकादशी के पर्व को शुभ माना गया है। यह मार्गशीर्ष माह के ग्यारहवें दिन मनाया जाता है। यह एकादशी 22 दिसंबर 2023 को पड़ रही है। साल की आखिरी एकादशी होने के कारण इसका विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा-भाव से पूजा की जाए, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से पापों का नाश होता है और पूर्वजों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस एकादशी का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता का पाठ करना चाहिए। इससे पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।

घर लेकर आएं ये चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन अगर आप कुछ खास उपाय करते हैं, तो आपको कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वहीं, अगर आप इस दिन अपने घर में कोई खास वस्तु लाते हैं, तो आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सफेद हाथी की मूर्ति, कामधेनु गाय और मछली की मूर्ति घर लानी चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, उनके घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

इन मंत्रों का करें जाप

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम् वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button