ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
मध्यप्रदेश

टैक्सी चालक का यूपी की कनकुआ नहर में मिला शव, स्वजन ने हत्या की जताई आशंका

हरपालपुर। रविवार रात एक बजे के लगभग हरपालपुर रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर गए टैक्सी चालक का शव सोमवार सुबह यूपी के महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआ के पास बड़ी नहर में मिला। जहां से यूपी पुलिस ने शव बरामद किया। शव की शिनाख्त अखिलेश कौशिक पिता शिवकुमार कौशिक निवासी हरपालपुर के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकाल कर कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए महोबा जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई हैं।

पुलिस हादसा समझकर कर रही जांच

जानकारी अनुसार रविवार रात एक बजे के लगभग अखिलेश महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से सवारी लेकर हरपालपुर रेलवे स्टेशन से सरसेड़ जाने की बात अन्य टैक्सी चालकों से कहकर निकला था। इस बीच अखिलेश का शव महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआ के पास स्थित नहर से मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की बॉडी पर चोट के निशान हैं। जहां टैक्सी नहर में गिरी वहां सड़क पर मोड़ हैं। इसलिए पुलिस प्रथम दृष्टया हादसा समझ कर जांच कर रही है।

हत्‍या का आशंका

मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसके भाई मोबाइल तो मौके पर मिला पर उसमें सिम नहीं है। जबकि रात में डेढ़ बजे तक उनके मोबाइल पर काल लग रहा था। सोनू का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटपाट के बाद हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। महोबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक अखिलेश परिवार के साथ हरपालपुर में रहता था, जो टैक्सी चलाने का काम करता था।

घटना के संबंध में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। -यशवंत सिंह, एसओ, थाना महोबकंठ

Related Articles

Back to top button