ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स...
देश

ट्रेनें रद्द और स्कूल बंद, आफत की बारिश से मचा कोहराम, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

विशाखापत्तनम। तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच भारी बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। खासकर देश के दक्षिण राज्य में स्थिति बीते कई दिनों से बदतर हो गई है। चारों ओर पानी का ही सैलाब नजर आता है। हर तरह जलभराव होने के कारण लोगों और गाड़ियों का आना-जाना मुहाल हो गया है।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों के स्कूल कॉलेज दफ्तर आदि को बंद करने का आदेश दिया है। तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन जिलों में भारी बारिश के कारण तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर खंड में श्रीवैकुंटम और सेदुंगनल्लूर के बीच ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। बारिश के कारण तिरुनेलवेली-तिरुचेंदूर खंड के बीच ट्रैक लटक गया है और पानी बह रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया है। विरुधुनगर जिले के जिलाधिकारी ने 18 दिसंबर को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। लगातार बारिश के कारण सेल्वी नगर, सिंधुपुनदुरई के आवासीय क्षेत्र में सड़कें जलमग्न हो गईं।

वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर पश्चिमी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन सर्दी का सितम और भारी पड़ने वाला है, पारा और लुढ़कने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button