ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

भाजपा ने किया तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन, वीडी शर्मा ने कहा- राहुल व सोनिया देश से मांगें माफी

भोपाल। संसद के बाहर विपक्षी सांसदों द्वारा उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहे।

इसको लेकर वीडी शर्मा ने कहा, “उन्होंने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है। कांग्रेस और INDI गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है।….आज देश अपमानित हुआ है इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए।..”

बीजेपी विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, टीएमसी सांसद द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निंदा करने की बजाय उसका वीडियो बनाना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button