ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

LIVE MP Assembly Session: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, विजयवर्गीय बोले- पीएम मोदी के आशीर्वाद से मप्र के विकास में लगाएंगे चार चांद

भोपाल। प्रदेश में नवगठित 16 विधानसभा के पहले सत्र का आज चौथा और अंतिम दिन है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की। फिलहाल सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्तापक्ष और विपक्ष के मध्य चर्चा हो रही है।

हर हाल में पूरी होगी गारंटी – विजयवर्गीय

सत्तापक्ष की ओर से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के आशीर्वाद से हम मप्र के विकास में चार चांद लगाएंगे। भाजपा का संकल्प पत्र मात्र संकल्प पत्र नहीं है। यह मोदी की गारंटी है। यह गारंटी हर हाल में पूरी होगी। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि एक मजदूर का बेटा जब मुख्यमंत्री बनता है तो सबसे पहले मजदूरों की चिंता करता है। मेरे पिताजी भी मिल में काम करते थे।

वर्सेटाइल पर्सनेलिटी हैं मुख्यमंत्री

विजयवर्गीय ने सीएम डा. मोहन यादव की तारीफ में कशीदे पढ़े और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी बड़ी वर्सेटाइल पर्सनेलिटी हैं। वह यादव हैं, इसके अलावा वह कुश्ती प्रेमी हैं। कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। तलवार चलाने में भी वह माहिर हैं। इसके अलावा वह इस सदन में मेरी जानकारी के मुताबिक सर्वाधिक शिक्षित व्यक्ति हैं। मुझे गर्व है कि उनके नेतृत्व में यह सरकार चलेगी।

अंतिम दिन विपक्षी विधायक सदन में अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे लगी नेहरू जी की फोटो हटाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा कर सकते हैं।

शिवराज, कमल नाथ नहीं मौजूद

इस सत्र के अंतिम दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। शिवराज इस समय सपरिवार अमरकंटक प्रवास पर हैं। वहीं कमल नाथ भी बाहर हैं। उन्होंने पहले ही पत्र भेजकर इसके लिए मंजूरी ले ली थी। कमल नाथ ने तो अब तक नव-निर्वाचित विधायक के तौर पर भी शपथ नहीं ली है। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी। News updating…

Related Articles

Back to top button