ब्रेकिंग
Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ... Maharashtra Farmer News: पुणे में किसान ने दिवंगत बैल 'शाहिर' की मूर्ति स्थापित कर पेश की अनूठी मिसा... Simhastha 2028 Ujjain: मंदिर से मस्जिद तक, सिंहस्थ के लिए उज्जैन में बन रही आम सहमति, विकास और आस्था... NHRC Chhattisgarh Update: बार-बार एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की होगी समीक्षा, ट्रक ड्र... Nikhat Parveen Sabri Arrested: राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों म... Congress Strategy MP CG: कनेक्ट सेंटर से होगी पदाधिकारियों के काम की समीक्षा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस... Chhattisgarh Kabaddi Player News: रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने संजू देवी को दी बधाई, अंतरराष्ट... Korba Kabaddi Player Sanju Devi: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी सम्मानित, मुख्यमंत्... Ranchi Hotwar Khelgaon News: झारखंड पुलिस को मिली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी, 22 से 2...
मध्यप्रदेश

मिमिक्री विवाद के बीच उपराष्ट्रपति से मिले सांसद लालवानी, बोले- विपक्ष का व्यवहार बेहद निंदनीय

इंदौर: मिमिक्री विवाद के बीच इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और विपक्ष द्वारा उनके अपमान पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। सांसद शंकर लालवानी ने उपराष्ट्रपति के प्रति समर्थन जताया और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उनकी नकल किए जाने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाए जाने की निंदा की।

इस पूरे मामले को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि महामहिम उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है और विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए उनके अपमान पर पीड़ा व्यक्ति की। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक और गरिमापूर्ण पद है और देश की संसद में उनका अपमान बेहद निंदनीय है। धनखड़ का एक लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।सांसद शंकर लालवानी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के अपमान को किसान के बेटे और सदन का अपमान बताया और कहा कि विपक्षी सांसदों का व्यवहार बेहद निंदनीय है और पूरा देश उनकी हरकतों को देख रहा है एवं आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर इसका जवाब मिलेगा।

Related Articles

Back to top button