ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
उत्तरप्रदेश

नहीं हुआ बच्चा तो इलाजे के लिए तांत्रिक के पास गई महिला, दवा देने के बहाने कमरे में ले गया, फिर…

अलीगढ़: आज के दौर में अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, चमत्कार जैसी चीजों पर भरोसा करना एक हद तक अपनी अज्ञानता को बढ़ावा देना है। लेकिन फिर भी कई लोग अंधविश्वास के इस काले घेरे में घिरते जा रहे हैं। ताजा मामला अलीगढ़ से है। जहां इंसानियत को शर्मसार करते हुए तांत्रिक ने अपने बच्चे का इलाज कराने आई महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। ऐसे में पति ने पुलिस थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?
मामला जिले के हरदुआगंज इलाके का है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला को बच्चे कई सालों से बच्चा नहीं हो रहा था। संतान पैदा होने के इलाज के लिए महिला को किसी परिचित के द्वारा कथित तांत्रिक से इलाज कराने की सलाह मिली थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला कथित तांत्रिक से अपना इलाज करने के लिए गई हुई थी, इसी दौरान आरोपी कथित तांत्रिक इलाज के बहाने महिला को एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दवा देने के बहाने पत्नी को एकांत में ले गया तांत्रिक…
इस बारे में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को 11 साल बीत चुके हैं, लेकिन वह अभी तक मां नहीं बन सकी है। पीड़िता बच्चे की चाह में इलाज करा रही है। महिला के मुताबिक उसके जानने वाले ने बताया कि तालानगरी में एक कथित वैद्य रहता है जिसकी दवा खाने से संतान की प्राप्ति हो जाती है। उसकी बात का भरोसा करके दम्पत्ति अलीगढ़ के कथित वैद्य कमल के पास पहुंची थी। पति का आरोप है कि कमल दवा देने के बहाने पत्नी को एकांत में ले गया जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है- पुलिस 
अतरौली के डीएसपी अकमल खान का कहना है कि एक दुष्कर्म से संबंधित मामला थाना हरदुआगंज से सामने आया है, जिसमें महिला के द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसको कोई संतान नहीं थी इस संबंध में उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया था। उसके बाद उस कथित तांत्रिक ने उसको अकेले में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को बताई और पति ने थाने में तांत्रिक के नाम से शिकायत दी है। पुलिस ने कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button