ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

ब्रेक लगाते ही पीछे आ रही बस ट्राले से टकराई, 11 लोग घायल

रतलाम । महू-नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर ग्राम धौंसवास के समीप ट्राले व बस की भिड़ंत में चालक सहित 11 व्यक्ति घायल हो गए। स्पीड ब्रेकर पर ट्राले के चालक द्वारा ब्रेक लगाने से बस के पीछे से टकराने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार ट्राला (आरजे-19-जीडी-9004) बुधवार रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच रतलाम से जावरा की तरफ जा रहा था। उसके पीछे इंदौर से मंदसौर जा रही बस (एमपी-13-पी-4619) चल रही थी।

ग्राम धौंसवास के समीप स्पीड ब्रेकर पर ट्राला चालक ने ब्रेक लगाकर वाहन को धीमा किया। इस दौरान पीछे जा रही बस ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सुनील पंवार निवासी ग्राम मांगरोल (बिलपांक) सहित बस में सवार 11 व्यक्ति घायल हो गए।

घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व अन्य वाहन चालक वहां रुके। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर अन्य वाहनों से मेडिकल कालेज भिजवाया गया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर थाने पर भिजवाया है। पुलिस के अनुसार घायलों से घटना की जानकारी लेकर जांच की जा रही है।

ये हुए घायल

संतोषबाई, शिवा, सुनील व प्रकाश सभी निवासी देपालपुर (इंदौर), अनिल, दीपेश, चीकू, काजल व दशु सभी निवासी रंगवासा (इंदौर), कोयल निवासी इंदौर व बस ड्राइवर सुनील पंवार निवासी ग्राम मांगरोल।

फोटो-महू-नीमच हाईवे पर ग्राम धौंसवास के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई बस। (फोटो मंदसौर पेज चार पर)

Related Articles

Back to top button