ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

मुख्यमंत्री सोरेन का भाजपा पर हमला, कहा- झारखंड के पिछड़ेपन के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के ‘पिछड़ेपन’ के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन का विरोध किया था, उन्होंने सत्ता हथियाकर 20 साल तक इसे लूटा।

सोरेन सरकारी जनसंपर्क कार्यक्रम ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ सिलसिले में धनबाद में थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने बलियापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब झारखंड अलग राज्य बना तो यह समृद्ध था और इसका बजट अधिशेष था। उन्होंने कहा, “लेकिन जो लोग 2019 तक सत्ता में थे, उन्होंने विकास के नाम पर राज्य का खजाना लूटा और 19 साल में झारखंड को बीमारू बना दिया।”

Related Articles

Back to top button