ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

यात्रियों की सुविधा के लिए खंडवा से सनावद तक मार्च में शुरू हो सकती है ट्रेन

खंडवा। मध्य रेलवे के जीएम (महाप्रबंधक) रामकरण यादव खंडवा स्टेशन पर वार्षिक निरीक्षण के लिए शुक्रवार शाम चार बजे पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी, भुसावल डीआरएम इति पांडेय भी मौजूद थी। उन्होंने स्टेशन के बाहरी परिसर से लेकर सभी प्लेटफार्म पर किए जा रहे कार्यों को देखा।

स्टेशन पर ट्रेनों के आवागमन और इनकी तकनीक के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। स्टेशन पर साफ-सफाई और रंग-रोगन, बाहरी परिसर का सुंदरीकरण देख वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर पांच पर लगे एस्केलेटर का शुभारंभ किया। इसके बाद प्लेटफार्म नंबर छह का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर अमृता यादव ने भी उनसे मुलाकात की।

खंडवा महापौर ने कहा कि आटो स्टैंड स्टेशन के बाहर होने से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। आटो बाहर खड़े होने से स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इस पर जीएम ने उन्हें व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया। जीएम यादव से इस दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट ने भी चर्चा की। उन्होंने जीएम से कार्यालय के लिए जगह देने की बात कही। इस पर जीएम ने उन्हें व्यवस्था करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न संगठनों, कुली यूनियन और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई ज्ञापन सौंपे और उनका स्वागत किया। इस दौरान जीएम ने स्टेशन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने और अच्छा कार्य दिखाई देने पर स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार शाह का पांच हजार रुपये की राशि देकर सम्मान किया। जीएम यादव ने मार्च तक सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने मार्च में खंडवा से सनावद तक ट्रेन शुरू होने की बात कही। जीएम यादव ने यहां सवा घंटे निरीक्षण किया। वे शाम चार बजे खंडवा पहुंचे और शाम पांच 5.15 बजे यहां से रवाना हुए।

जीएम के आने से 
ये मिलीं सुविधाएं

जीएम के दौरे से पूर्व स्टेशन पर विभिन्न निर्माण कार्यों की गति काफी धीमी थी। जीएम के दौरे पूर्व डीआरएम इति पांडेय वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार निरीक्षण किए। इससे जीएम के आने पर यात्रियों के लिए कई सुविधा स्टेशन पर हासिल हुई है। इसमें प्लेटफार्म नंबर पांच पर एस्केलेटर शुरू हो चुका है।

तीन और चार भी इसे जल्द शुरू करने की बात कही गई है। इसके अलावा बाहरी परिसर में ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई गई है। बाहरी परिसर में गार्डन बनकर तैयार हो गया। कई वर्षों बाद पुराने स्टेशन गेट का रंग-रोगन किया गया। प्रकाश व्यवस्था भी सुधारी गई।

खंडवा-सनावद के बीच नए मेमू रैक की मांग

खंडवा-भुसावल-अकोला के बीच लोकल यात्री ट्रेन चलाने की मांग की। जिससे कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। खंडवा-सनावद के बीच मध्य रेलवे द्वारा एक नए मेमू रैक की उपलब्ध करने की मांग। जिससे खंडवा-सनावद के बीच सेप्रेट (डेडीकेटेड) मेमू ट्रेन चलाई जा सके।

भुसावल इटारसी मेमू ट्रेन संख्या 11115/16 जो भुसावल से इटारसी के बीच अर्ध्दरात्रि में परिचालन करती है। इस मेमू ट्रेन में नाममात्र के यात्रियों की संख्या देखी गई है। रेलवे की राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही इससे क्षेत्रवासियों को इस ट्रेन का पर्याप्त लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मांग की है कि इस मेमू ट्रेन को दिन के समय में चलाया जाए

इस ट्रेन को इटारसी से सुबह पांच बजे निकालकर खंडवा आठ बजे के लगभग आगमन कर भुसावल की ओर रवाना की जाए। वापसी में इस ट्रेन को भुसावल से शाम पांच बजे रवाना कर खंडवा सात बजे तक पहुंच कर इटारसी की ओर रवाना किया जाए। इससे अप-डाउनर्स रेल यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।

ये भी थीं प्रमुख मांगे

कटनी-भुसावल ट्रेन संख्या 19013/14 में सामान्य डिब्बों की संख्या बढ़ाने तथा बागमार, कोहदड़, चांदनी स्टेशन पर बंद किए गए इसके स्टापेज को पुनः बहाल करने की मांग पत्र में की। ट्रेन संख्या 17639/ 40 काचीगुड़ा अकोला साप्ताहिक तथा ट्रेन संख्या 07605 /06 तिरुपति-अकोला जो अकोला स्टेशन पर आने के बाद इसका रैक 15 से 20 घंटे फ्री खड़ा रहता है। इस ट्रेन को अकोला से वाया मलकापुर होकर बुरहानपुर के रास्ते खंडवा तक विस्तार देने की मांग का पत्र दिया।

Related Articles

Back to top button