ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

कूनो पार्क की सीमा लांघ शिवपुरी पहुंचा चीता अग्नि, वायु के साथ जंगल में छोड़ा गया था

श्योपुर पांच माह बाद रविवार को खुले जंगल में छोड़े गए नर चीता अग्नि कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकल गया है। चीता ट्रेकिंग टीम को फिलहाल उसकी लोकेशन शिवपुरी जिले के पोहरी सतनवाड़ा रेंज में मिल रही है। बता दें कि रविवार को अग्नि के साथ नर चीते वायु को भी अहेरा गेट क्षेत्र जोन में छोड़ा गया था। दोनों चीते हमेशा एक साथ रहते थे, इसलिए उन्हें एक साथ ही छोड़ा गया। लेकिन, वे अभी अलग-अलग घूम रहे हैं।

शुक्रवार सुबह या गुरुवार रात से अग्नि कूनो पार्क की सीमा से बाहर निकल गया। शुक्रवार को वह श्योपुर के कराहल के आवदा गांव के नजदीक रिहाइशी इलाके में पहुंच गया था। शनिवार को शिवपुरी के पोहरी इलाके के सतनवाड़ा रेंज में वह पहुंचा। इस जंगल से कुछ ही दूरी पर रिहाइशी इलाका भी है। कूनो वनंडल श्योपर और पोहरी वन मंडल की टीमें लगातार उस पर नजर बनाई हुई हैं।

Related Articles

Back to top button