ब्रेकिंग
MPESB Exam Cancelled: मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें ... Sagar Crime News: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमडी ड्रग्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, बड़े गिरोह क... Morena News: कुत्तों के खौफ से तालाब में कूदी महिला; 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु... Indore BRICS Summit 2026: इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बड़ी बैठक; खेती और किसानों के भविष्य का... MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स...
देश

पटना में बोले बिहार CM नीतीश कुमार- मैं नाराज नहीं, PM बनने की भी लालसा नहीं

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ किया है कि उनके मन में देश का प्रधानमंत्री बनने की लालसा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली में हुई विपक्ष दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक के बाद नाराज होने की खबरों का भी खंडन कर दिया।

Nitish Kumar on PM Candidate in 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर नीतीश ने कहा, आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। जब मैं सांसद था, तब से उन्हें जानता हूं। जब उनकी सरकार बनी, तो उन्होंने मुझे तीन विभागों की जिम्मेदारी। मैं अटल जी का बहुत बहुत सम्मान करता हूं।

वहींइंडिया गठबंधन से नाराजगी के सवाल पर नीतीश ने कहा कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं। ना ही मुझे कोई पद चाहिए। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि जल्द से जल्द सीटों का बंटवारा हो जाए और सभी मिलकर चुनाव लड़ें।

मैंने पहले भी कहा है कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे कुछ बनाया जाना चाहिए। हम सभी दलों की एकजुटता के लिए शुरू से प्रयासरत हैं। बस इतनी ही बात है। – नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

पीएम पद की उम्मीदवारी पर फंसा है पेंच

इंडिया गठबंधन में पीएम पद की उम्मीदवारी और सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा है। अब तक चार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन दोनों ही मुद्दों पर एक राय नहीं बनी है।

दिल्ली में आयोजित पिछली बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दलित नेता होने के नेता पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव रखा।

हालांकि खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका खंडन कर दिया और उन्होंने कहा कि पीएम पद का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button