ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
मनोरंजन

Salman Khan Movies: दिवाली पर सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर ओपनिंग देने वाले एकमात्र सुपरस्टार बने सलमान खान

इंदौर। सलमान खान यकीनन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने देश में लगातार 17 बार 100 करोड़ की फिल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड में उनकी हालिया रिलीज ‘टाइगर 3’ भी शामिल है। फिल्म ने फ्रैक्चर्ड हॉलिडे का सामना किया और वर्ल्ड कप सीजन में दिवाली के दिन रिलीज हुई। लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और ग्लोबल लेवल पर 500 करोड़ की कमाई की।

सलमान की टाइगर 3 ने किया कमाल

सलमान खान ने इंडस्ट्री में खुद के लिए एक अलग ही स्टैंडर्ड सेट किया है। जब भी सलमान स्टारर कोई फिल्म बड़े पर्दे पर आती है, तो दर्शकों को उनकी फिल्म से काफी उम्मीदें होती हैं। ‘टाइगर 3’ भी उनमें से एक है, जिसे फैंस और ऑडियंस ने एक्टर के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खूब पसंद किया है। ये सलमान खान का स्टारडम ही है, जो उन्हें अलग लीग में खड़ा करता है। पिछले कुछ सालों में दिवाली के मौके पर कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही एक खास नंबर को पार करने में भी कामयाब साबित हुई।

टाइगर 3 सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

शाहरुख खान की ‘रा वन’ फिल्म, जो 2011 में दिवाली पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 114 करोड़ की कमाई की। वहीं, आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि, अजय देवगन की कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने नेशनल बॉक्स ऑफिस पर 200+ करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने दिवाली के दिन रिलीज होने के बावजूद इस फेस्टिवल को बड़ी फिल्मों की रिलीज के लिए कमर्शियली सक्सेसफुल बना दिया।

इतना रहा फिल्म का कलेक्शन

बता दें कि सलमान खान की ‘टाइगर 3’ ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन कर, अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में सामने आई है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे जल्द ही करण जौहर प्रोडक्शंस के साथ एक शानदार फिल्म लेकर आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button