ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में 2024 की तैयारी, मोहन कैबिनेट में ओबीसी भारी

शिवराज सरकार के छह मंत्रियों की वापसीशिवराज सरकार में भी मंत्री रहे विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, विश्वास सारंग और प्रद्युम्न सिंह तोमर को एक बार फिर मंत्री बनाया गया है। कैबिनेट में 18 चेहरे ऐसे हैं, जो पहली बार कैबिनेट में आए हैं।

पहली बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले सात विधायकों को भी इस बार मंत्री बनने का मौका मिला है। कैलाश विजयवर्गीय की लगभग सवा आठ वर्ष बाद कैबिनेट में वापसी हुई है। पिछले महीने हुए चुनाव में 230 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 व एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते थे

सिंधिया समर्थकों की संख्या घटी

मोहन यादव कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों की संख्या घट गई है। पिछली सरकार में सिंधिया के कोटे से दस मंत्री थे लेकिन इस बार मात्र तीन मंत्री शामिल किए गए। इनमें प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट शामिल हैं। शपथ लेने के पहले तोमर ने दंडवत होकर सिंधिया के पैर छुए।

ये बने कैबिनेट मंत्री

विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर, उदय प्रताप सिंह, संपतिया उइके, एदल सिंह कंषाना, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, राकेश शुक्ला, चेतन कुमार काश्यप, इंदर सिंह परमार।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पवार।

राज्य मंत्री- नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार, राधा सिंह।

कैबिनेट मंत्री- विधानसभा में टर्म — वर्ग– विधानसभा क्षेत्र

कैलाश विजयवर्गीय –सातवां- सामान्य- इंदौर-1

प्रहलाद सिंह पटेल- पहला – ओबीसी -नरसिंहपुर

कुंवर विजय शाह- आठवां – एसटी–हरसूद

राकेश सिंह– पहला — सामान्य– जबलपुर पश्चिम

करण सिंह वर्मा– आठवां– ओबीसी– इछावर

राव उदय प्रताप सिंह – दूसरा — ओबीसी– गाडरवारा

संपतिया उइके–पहला — एसटी– मंडला

तुलसी सिलावट– छठवां– एससी– सांवेर

एंदल सिंह कंसाना–पांचवा — ओबीसी– सुमावली

निर्मला भूरिया– -पांचवा– एसटी — पेटलावद

गोविंद सिंह राजपूत– पांचवा — सामान्य–सुरखी

विश्वास सारंग– चौथा– सामान्य–सांवेर–

नारायण सिंह कुशवाह –चौथा — ओबीसी –ग्वालियर दक्षिण

नागर सिंह चौहान -चौथा -एसटी– ग्वालियर

प्रद्युम्न सिंह तोमर-चौथा- ग्वालियर — सामान्य

राकेश शुक्ला– तीसरा — सामान्य– मेहगांवचैतन्य काश्यप–तीसरा- सामान्य– रतलाम सिटीइंदर सिंह परमार-तीसरा-ओबीसी- शुजालपुर

राज्य मंत्री

कृष्णा गौर (स्वतंत्र प्रभार)–दूसरा – ओबीसी– गोविंदुपरा

धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी (स्वतंत्र प्रभार)-दूसरा- ओबीसी -जबेरा

दिलीप जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार)-दूसरा- ओबीसी- कोतमा

गौतम टेटवाल (स्वतंत्र प्रभार)-दूसरा- एससी- सारंगपुर

नारायण सिंह पंवार (स्वतंत्र प्रभार) -दूसरा- ओबीसी- ब्यावरा

लखन पटेल (स्वतंत्र प्रभार) -दूसरा- ओबीसी– दमोह

नरेंद्र शिवाजी पटेल -पहला- ओबीसी-उदयपुरा

प्रतिमा बागरी – पहला- एससी- रैगांव

दिलीप अहिरवार -पहला- एससी – चांदलाराधा सिंह–पहला- एसटी-चितरंगी

इन लोकसभा क्षेत्रों से कोई नहीं बना मंत्री

बालाघाट, छिंदवाड़ा, धार, गुना , खंडवा और खरगोन।(इनमें छिंदवाड़ा में भाजपा एक भी सीट नहीं जीती थी)

Related Articles

Back to top button