ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
देश

अमेरिका का बड़ा दावा, गुजरात आ रहे इजरायली जहाज पर ईरान ने किया ड्रोन से हमला

Drone वाशिंगटन/नई दिल्ली। भारत आ रहे इजरायली व्यापारिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर अरब सागर में भारतीय तट के पास हुए ड्रोन हमले का विवाद बढ़ गया है। अब अमेरिका ने दावा किया है कि यह हमला ईरान से किया गया था।

बता दें, ड्रोन से हमले के बाद लाइबेरिया के झंडे लगे इस जहाज के एक हिस्से में आग लग गई थी। अच्छी बात यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्य सुरक्षित हैं, इनमें से 21 भारतीय हैं। यह घटना इजरायल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज करने के दौरान सामने आई है।

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, ‘जहाज पर ईरान से एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन से हमला किया गया।

कल मुंबई तट पहुंचेगा जहाज

ताजा खबर यह है कि हमले के शिकार केम प्लूटो जहाज की सुरक्षा भारतीय तटरक्षक जहाज विक्रम एमवी कर रहा है। जहाज के कल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। आईसीजीएस विक्रम कल शाम ही जहाज पर पहुंच गया और इस समय भारतीय जल क्षेत्र में घूम रहा है। नीचे देखिए वीडियो

सोमनाथ से 200 समुद्री मील दूर था जहाज

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन (यूकेएमटीओ) के मुताबिक, गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल से 200 समुद्री मील (लगभग 370 किमी) दूर दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में इजरायली जहाज में ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद आग लग गई।

यह एक इजरायली व्यापारिक जहाज है, जिसमें कच्चा तेल सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरु लाया जा रहा था।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि हमले की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भेजे गए एक समुद्री गश्ती विमान ने व्यापारिक जहाज के ऊपर उड़ान भरी और उसके साथ संपर्क स्थापित किया। जहाज व उसके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत उसकी सुरक्षा के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button