ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
मध्यप्रदेश

सतना की प्रिया पाठक ने किया राज्यसेवा परीक्षा 2019 में टाप, यहां देखें टापर लिस्ट

इंदौर। चार साल से अधर में लटकी राज्यसेवा परीक्षा-2019 का अंतिम परिणाम और चयन सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी गई। मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) द्वारा रातोंरात जारी किए गए इन परिणामों से अभ्यर्थी भी हैरान रह गए। शीर्ष तीन स्थानों पर महिला प्रतियोगी हैं। सतना की प्रिया पाठक ने पीएससी परीक्षा में शीर्ष पर रही। वहीं शिवांगी बघेल दूसरे और पूजा सोनी तीसरे स्थान पर रही।

571 पदों के लिए राज्यसेवा-2019 घोषित हुई थी। इन पदों के मुकाबले सिर्फ 87 प्रतिशत पदों के लिए परिणाम और चयन सूची घोषित की गई है। इस तरह पीएससी ने सिर्फ 472 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है।

टापर में 10 में सात लड़कियां

87 प्रतिशत के आधार पर जारी ताजा परिणाम के अनुसार प्रिया पाठक राज्यसेवा-2019 की टापर बनी है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम है। इस तरह टाप टेन में सात लड़कियां हैं।

घोषित नतीजों में 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 डीएसपी, 17 कोषालय अधिकारी समेत वाणिज्यिककर अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंजीयक जैसे पदों के लिए चयन सूची घोषित की है। इन पदों के लिए 87 प्रतिशत के अनुपात में ही चयन सूची जारी की गई है। शेष 13 प्रश अभ्यर्थियों के नाम होल्ड पर रख दिए गए हैं। 27 प्रश ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद ही शेष 13 प्रश पदों के लिए परिणाम आएंगे। सिर्फ अधूरा परिणाम ही नहीं बल्कि राज्यसेवा-2019 के साथ एक अनोखा संयोग और विवाद भी जुड़ गया है। यह अकेली चयन प्रक्रिया है, जिसमें दो अलग-अलग मुख्य परीक्षाएं ली गईं और उस आधार पर एक परिणाम जारी किया गया।

टापर में 10 में सात लड़कियां

87 प्रतिशत के आधार पर जारी ताजा परिणाम के अनुसार प्रिया पाठक राज्यसेवा-2019 की टापर बनी है। इनके बाद सूची में शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम है।इस तरह टाप टेन में सात लड़कियां हैं।

 

Related Articles

Back to top button