ब्रेकिंग
PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग...
देश

घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल, पड़ोसियों ने आखिरी बार 2019 में देखा था

नई दिल्ली। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर के अंदर एक ही परिवार के पांच लोगों के कंकाल मिले हैं। पड़ोसियों ने इस सभी लोगों को आखिरी बार 2019 में देखा था। पुलिस की पूछताछ में रिश्तेदारों ने बताया कि पांचों लोग किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची। उसे घर के अंदर एक कमरे में परिवार के चार लोगों के कंकाल मिले। दो कंकाल बिस्तर पर और दो फर्श पर पड़े हुए थे। पांचवां कंकाल पुलिस को एक दूसरे कमरे में मिला था। पुलिस ने सबूतों को इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स को बुलाया। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। मृतकों के रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार अकेले ही रहना पसंद करता था। उन्होंने सभी रिश्तेदारों से बातचीत पूरी तरह से बंद कर दी थी।

दो महीने पहले पड़ोसियों को हुआ था शक

पड़ोसियों ने बताया कि लभगभ दो महीने पहले सुबह टहलने के दौरान हमें घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ दिखाई दिया। फिर भी पड़ोसियों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिस घर के अंदर गई तो उसे तोड़फोड़ के कुछ संकेत मिले हैं।

Related Articles

Back to top button