ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
मध्यप्रदेश

संत सिंगाजीधाम पहुंचे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, कहा-सनातनी भारत का अस्तित्व आस्था और विश्वास से है

खंडवा। हम सब का सौभाग्य है कि हम आज सिंगाजी के आंगन में हैं। दर्शन मात्र से सभी मन्नत पूरी हो जाती है। भावना, आस्था और विश्वास के बलबूते पर ही हिंदुस्तान की सनातनी पहचान है। ऐसे ही हस्ती मिटती नहीं हमारी। वह कुछ बात परमात्मा की विशेष कृपा है, जो भारत को दुनिया से अलग बनाती है।

यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संत सिंगाजीधाम में आयोजित स्वागत समारोह में मंच से कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन वहां अध्यात्मिक विभूतियों का अभाव है। इस कारण उन राष्ट्रों के उत्थान-पतन का दौर चलता है लेकिन भारत की तरह को अखंड नहीं है।

सीएम ने कहा कि विश्व के कई देश हैं जो अपने देश का अस्तित्व बनाए रखने के लिए ला एंड आर्डर और पुलिस के भरोसे हैं। हर दसवें व्यक्ति पर एक पुलिस वाला है। नहीं तो वहां अराजकता आ जाएगी। अव्यवस्था फैल जाएगी। एक मात्र हमारा देश भारत है, जहां दसवें की छोड़े यहां एक लाख पर एक पुलिस वाला मिल जाए तो बड़ी बात है। देश की आबादी 142 करोड़ और विशाल भू-भाग है, उसके बावजूद भी देश की सभी सेना मिलाकर भी संख्या साढे तेरह लाख ही है। इसके बावजूद दुनिया की सबसे अच्छी सेना हमारी है, जिसकी दुनिया में धाक है।

उन्‍होंने कहा कि मनुष्य के अंदर खुद की सत्ता होती है, जिसमें परमात्मा बसता है। जो मनुष्य को सही और गलत का एहसास करवाता है। इसलिए एक पुलिस थाने से 100 से 200 गांव तक संचालित होते हैं। यह कैसे चलता है क्योंकि आत्म चेतना से आम व्यक्ति अपना संचालन करता है। पुलिस गुंडों के लिए पर्याप्त है। आज अयोध्या में नए एयर पोर्ट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लोकापर्ण किया है। सांस्कृतिक अनुष्ठान का नया पर्व दिया है। आज मैं यहां दर्शन करने आया हूं, लेकिन आप जब-जब जो मांगोगे इस क्षेत्र के विकास के लिए सब मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर केबिनेट मंत्री विजय शाह और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार दोपहर जिले के जल पर्यटक स्थल हनुमंत्या परिवार के साथ पहुंचे थे।

रविवार को मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर जाने की संभावना के चलते प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित हनुमंतिया में चल रहे आठवें जल महोत्सव की टेंट सिटी में मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम किया। मुख्यमंत्री यादव के लिए टेंट सिटी में स्पेशल लगझरी टेंट तैयार किया गया है।

 

2023 की विदाई के लिए जुटे पर्यटक

हनुमंतिया पर्यटन स्थल पर वर्ष 2023 की विदाई और वर्ष 2024 की अगवानी और जल महोत्सव कॉल लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के कॉटेज में परिवार के साथ ठहरने और बोट क्लब में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल,विधायक कंचन तनवे, महापौर अम्रता यादव, पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, संभाग आयुक्त माल सिंह कलेक्टर अनूप कुमार सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे सिंगाजी महाराज की समाधि पर दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।।

Related Articles

Back to top button