ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
विदेश

माल्दोवा के राष्ट्रपति के कुत्ते ने आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को काटा, हाथ पर पट्टी बांधकर बैठक में हुए शामिल

आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है।

आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को कुत्ते ने काटा।

एजेंसी, चिसीनाउ। आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है। दरअसल, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर गुरुवार को माल्दोवा की यात्रा पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।

माल्दोवा की मीडिया ने अनुसार कि आस्ट्रियाई राष्ट्रपति माल्दोवा की अपनी समकक्ष के साथ थे। वह दोनों ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में टहल रहे थे। इस दौरान अलेक्जेंडर को माइया संदू का कुत्ता दिखा। वह दूर से उनको घूर रहा था। उनको वह काफी प्यारा लगा। वह उस कुत्ते को सहलाने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने उसकी पीठ पर सहलाना शुरू किया, तभी कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया।

माल्दोवा की राष्ट्रपति ने मांगी माफी

संदू इस अलेक्जेंडर के साथ हुई इस घटना से काफी असहज हो गई। उन्होंने तुरंत अलेक्जेंडर से माफी मांग ली। उसके बाद माल्दोवा की संसद के अध्यक्ष के साथ अपनी अगली बैठक में अलेक्जेंडर हाथ पर पट्टी बांधकर शामिल हुए।

अलेक्जेंडर ने कुत्ते को किया माफ

अलेक्जेंडर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुत्ते को माफ कर दिया है। कुत्ते के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। कुत्ते को अलेक्जेंडर ने उपहार के रूप में एक खिलौना भी दिया है।

Related Articles

Back to top button