ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

पाकिस्तान के मियांवली एयरबेस पर अज्ञात बंदूधकारियों ने किया हमला, लड़ाकू विमानों को जलाया, 9 आतंकी मारे गए

 पाकिस्तानी सेना ने शनिवार तड़के वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया।

मियांवाली एयरबेस पर आतंकी हमला

एजेंसी, इस्लामाबाद। Pakistan Air Base Attack: पाकिस्तान में आतंकियों ने वायुसेना के बेस पर हमला किया है। आत्मघाती हमलावर हथियरों से लैस मियांवाली स्थित वायु सेना के अड्डे में घुस गए। अभी तक 9 हमलावर मारे गए हैं। तहरीक-ए-जिदाह संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान सेना ने कहा

पाकिस्तानी सेना ने हमले को लेकर बयान जारी किया। कहा कि शनिवार को मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर आतंकवादी हमले की कोशिश की गई। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में हमले को नाकाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया। तीन आतंकवादियों को सैनिकों ने घेर लिया है। पाक सेना के अनुसार, इस हमले में तीन लड़ाकू विमानों और एक ईंधन बाउजर को क्षति पहुंची है।

तहरीक-ए-जिहाद ने ली हमले की जिम्मेदारी

तहरीक-ए-जिहाद के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया कि कई हमलावर इसमें शामिल हैं। टीजेपी ने कहा कि बेस पर मौजूद एक टैंक को नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, आतंकवादियों ने मियांवाली एयरबेस की दीवारों को पार करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया। फिर अंदर दाखिल होने के बाद हमला शुरू कर दिया।

बता दें मियांवाली एयरबेस पर इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। यहां तक कि एक विमान के ढांचे को आग के हवाले कर दिया था। इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों को ले जा रहे दो गाड़ियों पर हमला हुआ था। जिसमें 14 पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button