ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

‘नारी शक्ति वंदन बिल अब कानून बन गया है, मोदी ने पूरी की अपनी प्रतिबद्धता’, त्रिशूर में बोले प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस और वाम दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक में देरी की जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को सशक्त बनाने वाले आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित किया। प्रधानमंत्री ने यहां महिलाओं की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ विधेयक अब कानून बन गया है और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है। महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘अफसोस की बात है कि आजादी के बाद वामपंथी दलों और कांग्रेस की सरकारों ने हमारी महिलाओं की ताकत को कम आंका।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और अन्य दलों ने लोकसभा में आरक्षण विधेयक में देरी की। हालांकि, नारी शक्ति वंदन विधेयक अब कानून बन गया है। मोदी ने अपनी प्रतिबद्धता पूरी की है।” गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की प्रगति से राष्ट्रीय विकास सुनिश्चित होने की बात पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अब तो ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।

पीएम ने 15 नवंबर, 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा को पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, ताकि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री इस यात्रा के तहत देश के विभिन्न कोनों में पहुंच रही गाड़ियों को अक्सर ‘मोदी की गारंटी’ वाली गाड़ी कहते हैं। त्रिशूर की रैली में मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी की गारंटी दी और इसे ईमानदारी से पूरा किया।

Related Articles

Back to top button