ब्रेकिंग
Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; मानसून की बढ़ती रफ्तार, जानें आपके शहर का ... Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में कम दृश्यता के कारण उड़ानों में हुई देरी, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

उत्तर भारत में आज कोहरे की बेहद घनी परत छाई रही, जबकि मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में चल रही शीत लहर की स्थिति हो सकती है। इसके इलावा दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताते हुए राजधानी का पारा और गिरने की आशंका जताई है। वहीं 9 जनवरी को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।
इस बीच गुरुवार को जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे की स्थिति के बीच कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ान संचालन में देरी हुई। सुबह 5.30 बजे तक देश के अलग-अलग हिस्सों में विजिबिलिटी 25- 500 मीटर के बीच दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश के बरेली-25, लखनऊ-25, प्रयागराज-50, वाराणसी-50, गोरखपुर-200. दिल्ली के सफदरजंग-500, पालम-700 में; राजस्थान का बीकानेर-25, जैसलमेर-50, कोटा-50, जयपुर-50, बिहार का गया-25, पूर्णिया-25, पटना-200. ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 मीटर के बीच ‘उथला’ होता है।
मुरादाबाद में शीतलहर की स्थिति जारी रहने के कारण घना कोहरा छाया हुआ है। पिछले कई दिनों से देश के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में, प्रशासन ने जिले में अत्यधिक ठंड के कारण 6 जनवरी तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में, पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इसके बाद इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मध्य भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है, इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button