ब्रेकिंग
Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व... Bilaspur City Bus Service: जनवरी से शहर में शुरू होगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 15 रूटों पर ह... दुनियाभर में छाया Apple का जादू: लेकिन क्या आप जानते हैं iPhone में 'i' का असली मतलब? Pitru Paksha 2026 Ashtami: अष्टमी श्राद्ध पर नारियल और तिल के तेल का प्रयोग क्यों है वर्जित? जानें न...
मनोरंजन

सालार और डंकी के आगे बॉक्स ऑफिस पर अपना पंजा गड़ाए हुए एनिमल, 600 करोड़ के क्लब पर नजर

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल पूरे 30 दिन से सिनेमा हॉल में टिकी हुई है। एनीमल सालार के तूफान और डंकी की दस्तक के सामने अंगद जैसे पैर जमाए हुए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। रणबीर कपूर के लिए साल 2023 बहुत ही अच्छा रहा है।

एनीमल ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। फिल्म को आलोचना के बाद भी दर्शकों का प्यार मिला। अब प्रभास की सालार और शाहरुख की डंकी के बाद फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ा है।

झुकने को नहीं तैयार एनिमल

 

बॉक्स ऑफिस में इन दिनों प्रभास की सालार का जादू चल रहा है। सालार का क्रेज दर्शकों में देखा जा रहा है। शाहरुख खान की डंकी भी ठीक-ठाक प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है। इन दोनों बड़ी फिल्मों के बीच एनिमल अपना पंजा बॉक्स ऑफिस पर गाड़े हुए हैं। Sacnilk ने एनिमल के 30 दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं। इस दिन फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है।

600 करोड़ की ओर बढ़ी फिल्म

अर्ली ट्रेंड के अनुसार एनिमल का शनिवार को देश भर का कलेक्शन 1.01 करोड़ का रहा है। फिल्म ने रिलीज के बाद से अब तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 542.88 करोड़ की कमाई की है। एनिमल अब 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए दौड़ लगा रहा है। सालार और डंकी के बॉक्स ऑफिस के तूफान में 600 करोड़ पाना एनिमल के काफी मुश्किल लग रहा है।

फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

 

एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया था। वह इससे पहले कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसे सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभाई है। अनिल कपूर रणबीर कपूर के पिता का किरदान निभाया है। बॉबी देओल विलेन का किरदान निभाया है। तॉप्ति डिमरी, सौरभ सचदेव, प्रेम चोपड़ा व सुरेश ओबेरॉय ने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है।

Related Articles

Back to top button