ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
मनोरंजन

के लिए कार्तिक आर्यन को परफेक्ट मानते हैं रिप्लेस होने पर कही ये बात

इंदौर।  करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण 8 अपने हर एपिसोड से दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान करण जौहर ने आदित्य से आशिकी 3 को लेकर भी सवाल किए। आदित्य राॅय कपूर और श्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’ फिल्म लीड रोल निभाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने जमकर कमाई की थी। ‘आशिकी 2’ की सक्सेस के बाद अब मेकर्स ने ‘आशिकी 3’ को बनाने का फैसला लिया है।

 

आशिकी 3 के लिए परफेक्ट कार्तिक

हाल ही में ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक आर्यन को लीड एक्टर के रूप में फाइनल किया गया है। करण जौहर ने इसे लेकर आदित्य राॅय कपूर से उनकी राय जाननी चाही। करण ने आदित्य से सवाल पूछा कि आशिकी 3 में किसी और को लिए जाने पर उन्हें कैसा लग रहा है। करण ने पूछा, “मैं पूछना चाहता हूं कि कैसा लगता है, जब कोई और आपकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाता है।” आदित्य राॅय कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन परफेक्ट हैं। एक्टन ने कहा, “फिल्म में मेरे होने की कोई संभावना नहीं थी, क्योंकि दूसरे पार्ट में मेरा किरदार मर जाता है, जहां से उसे वापस नहीं लाया जा सकता।”

आदित्य राॅय कपूर ने कही ये बातें

इसी बात पर अर्जुन कपूर ने बीच में टोकते हुए आदित्य की सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का जिक्र किया और कहा, इसके बाद वो नाइट मैनेजर बन गया। आदित्य ने इसी बात पर आगे कहा, “तो मुझे ऐसा लगता है कि ये बहुत अच्छा है। मैं मर गया हूं। अब मैं कहां आऊंगा। मेरी आत्मा वापस आ जाएगी।” करण ने भी मजाक करते हुए कहा, “वो कार्तिक आर्यन को परेशान करेगा।” इस पर आदित्य ने जवाब दिया, “हां वो कार्तिक आर्यन के ऊपर मंडरा रहा है, वो विलेन है।”

Related Articles

Back to top button