ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मनोरंजन

मुंबई और उदयपुर में होगी आयरा खान की ग्रैंड वेडिंग, हर फंक्शन होगा शानदार

इंदौर। बॉलीवुड के शानदार एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आयरा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ नया सफर शुरू करने वाली हैं। कपल की शादी की तारीख को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 3 जनवरी को शादी करेंगे। वहीं, अब आमिर खान के बड़े भाई फैसल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी भतीजी की शादी कब और कहां होने जा रही है। इस समय आमिर के परिवार में काफी खुशनुमा माहौल है।

3 जनवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज

फैसल खान भी शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। वे अपनी भतीजी की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोमवार को उन्होंने पैपराजी के साथ बातचीत में बताया कि आयरा खान की शादी के फंक्शन्स कल यानी 3 जनवरी से शुरू होने जा रहे हैं। इसके बाद उदयपुर में भी फंक्शन होंगे। 13 जनवरी को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड फंक्शन आयोजित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल 3 जनवरी को कपल कोर्ट मैरिज करेगा। इसके बाद दोनों उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। दरअसल, आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी के फंक्शन तीन दिन यानी 8 से 10 जनवरी तक चलेंगे।

बाॅलीवुड सेलेब्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन

बेटी आयरा की शादी के बाद आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का प्लान किया है। 13 जनवरी 2024 को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होना, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। बता दें कि बीते महीने आयरा और नुपुर की केलवन सेरेमनी हुई थी। नुपुर एक महाराष्ट्रीयन हैं। महाराष्ट्रीयन शादी में केलवन सेरेमनी काफी खास फंक्शन माना जाता है। यह शादी से कुछ महीनों पहले किया जाता है।

Related Articles

Back to top button