ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

निर्वाचन आयोग का आग्रह, मतदाता सूची में जुड़वाएं अधिक से अधिक नाम

भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शनिवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में बैठक की। इसमें शनिवार से प्रारंभ हुए फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अंतर्गत की जा रही गतिविधियों के बारे में राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया।

राजन ने कहा कि प्रदेश के सभी 64523 मतदान केंद्रों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। सभी दल प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें। उन्होंने सूची में अधिक से अधिक नागरिकों का नाम जुड़वाने में सहयोग करने का भी आग्रह किया।

बता दें कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत 22 जनवरी तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया चलेगी। इस बीच जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है एवं जो एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके हैं, वे आनलाइन अथवा आफलाइन मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं।

एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। बैठक के दौरान भाजपा से भगवानदास सबनानी, एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आप से सुमित चौहान, बसपा से सीएल गौतम सहित कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से रामचरण पीवी उपस्थित थे।

13 एवं 20 जनवरी को विशेष शिविर

फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत 13 जनवरी एवं 20 जनवरी को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। विशेष शिविर के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के घर जाएंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए फार्म छह, सात और आठ का आवेदन प्राप्त करेंगे। दो फरवरी तक दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। आठ फरवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

पांच करोड़ 60 लाख 73 हजार 696 मतदाता

– प्रदेश में पांच करोड़ 59 लाख 98 हजार 370 सामान्य मतदाता हैं। दो करोड़ 87 लाख 90 हजार 967 पुरुष और दो करोड़ 72 लाख 6 हजार 136 महिला मतदाता हैं। एक हजार 267 थर्ड जेंडर मतदाता है। सेवा मतदाताओं की संख्या 75 हजार 326 है, जिसमें 73 हजार 028 पुरुष एवं दो हजार 298 महिला मतदाता है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 60 लाख 73 हजार 696 है, जिसमें पांच लाख तीन हजार 564 दिव्यांग तथा 103 अप्रवासी भारतीय हैं।

Related Articles

Back to top button