ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
धार्मिक

Magh Month Festival List 2024: माघ महीने में पड़ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर। सनातन धर्म में माघ मास का विशेष महत्व होता है। इस माह में गंगा स्नान की भी परंपरा है। इस महीने में वसंत पंचमी भी मनाई जाने वाली है। सनातन धर्म ग्रंथों में वर्णित है कि भीष्म पितामह ने इसी माघ माह में अपनी देह का त्याग किया था। इस दिन भीष्म अष्टमी मनाई जाती है। इसके अलावा माघ माह में षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्रि और मासी मागम समेत कई व्रत-त्योहार मनाए जाने वाले हैं। इस वर्ष पौष पूर्णिमा 24 जनवरी को है। इसके अगले दिन से माघ मास प्रारम्भ हो रहा है। आइए, जानें माघ माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार कौन-से हैं।

माघ महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार

  • लंबोदर संकष्टी चतुर्थी 29 जनवरी को है।
  • मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी 2 फरवरी को है।
  • षटतिला एकादशी 6 फरवरी को है।
  • प्रदोष व्रत 7 फरवरी को है।
  • 8 फरवरी को मेरु त्रयोदशी पड़ रही है।
  • मासिक शिवरात्रि 8 फरवरी को है।
  • 9 फरवरी को मौनी अमावस्या और दर्श अमावस्या पड़ रही है। इसे माघ अमावस्या भी कहा जाता है।
  • माघ गुप्त नवरात्र 10 फरवरी से शुरू होंगे।
  • 13 फरवरी को विनायक चतुर्थी है। कुंभ संक्रांति भी है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 14 फरवरी को वसंत पंचमी है और स्कंद षष्ठी भी है।
  • 16 फरवरी को रथ सप्तमी है। इस दिन भीष्म अष्टमी भी पड़ रही है।
  • 16 फरवरी को ही नर्मदा जयंती है। इस दिन मासिक कार्तिगाई भी मनाई जाएगी।
  • मासिक दुर्गाष्टमी 17 फरवरी को है।
  • रोहिणी व्रत 18 फरवरी को है।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को मनाई जाएगी।
  • 20 फरवरी को जया एकादशी पड़ रही है। इस दिन भीष्म द्वादशी भी मनाई जाएगी।
  • प्रदोष व्रत 21 फरवरी को है।
  • गुरु रविदास जयंती 24 फरवरी को है।
  • 24 फरवरी को मासी मागम, ललिता जयंती, माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा है।
  • फाल्गुन माह की शुरुआत 25 फरवरी से हो रही है।
  • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी को है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button