ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
धार्मिक

विनायक चतुर्थी के दिन इन नियमों का करें पालन, बप्पा होंगे प्रसन्न

इंदौर। विनायक चतुर्थी भगवान गणेश की आराधना के लिए समर्पित है। सनातन धर्म में विनायक चतुर्थी के दिन पूजा और व्रत करना शुभ माना जाता है। हर साल पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस बार पौष माह की विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को है। माना जाता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और गणपति बप्पा की कृपा हमेशा बनी रहती है।

विनायक चतुर्थी के दिन कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं विनायक चतुर्थी के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

विनायक चतुर्थी नियम

  • पुराणों में अपने इष्ट देवी-देवताओं को प्रणाम करने के बारे में बताया गया है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। अगर आपको कभी गलती से भी भगवान गणेश की पीठ दिख जाए, तो हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें। ऐसा करने से अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।
  • विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि टूटे हुए चावल चढ़ाने से घर की बरकत चली जाती है।
  • विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के प्रसाद में तुलसी दल शामिल न करें। ऐसा करने से बप्पा नाराज हो जाते हैं।
  • विनायक चतुर्थी के दिन किसी से भी अपशब्द न कहें।
  • विनायक चतुर्थी के दिन किसी का अपमान न करें।
  • इस दिन अपने घर के मंदिर में अंधेरा न रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
  • विनायक चतुर्थी के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन न करें। सात्विक भोजन ही करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button