ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

5वीं व 8वीं की परीक्षा में 60 का सैद्धांतिक और 40 अंक का होगा प्रोजेक्ट, छह से 14 मार्च तक होगी परीक्षा

भोपाल। प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा छह से 14 मार्च तक होगी। इसमें सभी विषयों के 60 अंक का सैद्धांतिक पेपर और 40 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा। प्रत्येक विद्यार्थियों को विषयवार कोई दो-दो प्रोजेक्ट 31 जनवरी तक स्कूल में जमा करना होगा। 10 फरवरी तक स्कूलों को विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट कार्य के प्राप्तांक को पोर्टल पर दर्ज कराना होगा।

राज्य शिक्षा केंद्र करेगा प्रश्नपत्र तैयार

राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी विषयों के लिए प्रोजेक्ट के विषय दे दिए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से प्रश्नपत्र तैयार कर स्कूलों को भेजे जाएंगे। प्रदेश में करीब 24 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पुन: परीक्षा में भी फेल हुए तो उसी कक्षा में रहेंगे: 5वीं व 8वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण योग्य निर्धारित अंक प्राप्त नहीं करने वाले विद्यार्थियों को पुन: परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए दो माह बाद पुन: परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में भी अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को उसी कक्षा में रोके जाने (डिटेंशन पालिसी) का प्रविधान रहेगा।

प्रत्येक विषय में लिखित परीक्षा में 60 अंक का 33 प्रतिशत यानी 20 अंक लाना होगा और उससे कम लाने वाले बच्चों के लिए पुन: परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद भी कोई फेल हो जाता है तो उसे उसी कक्षा में रोक लिया जाएगा। इन विषयों के प्रोजेक्ट देंगे: संगीत, चित्रकला एवं पंजाबी, गुजराती, उड़िया व संस्कृत विषय के लिए प्रोजेक्ट कार्यों का निर्धारण संबंधित स्कूलों के शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इन विषयों के भी दो-दो प्रोजेक्ट कार्य प्रत्येक विद्यार्थी को 31 जनवरी तक पूर्ण करना होगा।

Related Articles

Back to top button