ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान, इन इलाकों में वज्रपात का अलर्ट

भोपाल। अरब सागर से गुजरात तक बनी द्रोणिका के चलते नमी आ रही है, जिसके असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। इस बीच सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा पड़ा और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। नमी व अन्य मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बूंदाबांदी होती रहेगी।

जिन हिस्सों से बादल हटने लगे हैं, वहां तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। जिन हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, वहां रात का तापमान ज्यादा और दिन का कम रहेगा। प्रदेश में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। यहां बीती रात तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव में भी तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।

मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सीहोर, भोपाल, रतलाम, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में सबसे ठंडी रात

ग्वालियर – 7.9 नौगांव – 8.6 खजुराहो- 11.0 रतलाम – 11.2 दतिया – 10.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा

पिछले 24 घंटों में उज्जैन में सात मिमी तो इंदौर में 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त धार में 4.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इन जिलों में छाया कोहरा नीमच, मंदसौर, आगर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, पन्ना, छतरपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में घना कोहरा छाया। इसके अतिरिक्त गुना, दतिया, श्योपुर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम और हरदा में मध्यम कोहरा छाया।

Related Articles

Back to top button