ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

महिला ने एसिड पीकर की खुदकुशी, पुलिसकर्मी की पत्नी पर धमकाने का आरोप

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने एसिड पीकर जान दे दी। स्वजन ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला कॉल कर परेशान कर रही थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, भवानी नगर निवासी सुगनबाई पति प्रकाश बागवानी को स्वजन ने गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि एक महिला सुगनबाई को फोन लगाकर परेशान कर रही थी।

नशा बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपितों को पकड़ा

इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोमवार को क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि इमली बाजार चौराहे में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की तस्करी करने की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने अरुण उर्फ जला गौड़ सुभाष मार्ग और अनिल गौड़ बक्षी बाग को पकड़ा।

गोपनीय डाटा चुराया, तीन के खिलाफ केस दर्ज

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने निजी कंपनी का गोपनीय डाटा चुराने के मामले में तीन कर्मचारियों भरत शेखावत, रोहित शर्मा और रहीम खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक रवि राजेन्द्र अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर ने बताया था कि एचआइजी में सिग्नल एक्सपेरिट ग्लोबल एलएलपी नाम से कंपनी है।

Related Articles

Back to top button