ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मध्यप्रदेश

आज मैं पीकर आया हूं, गाड़ी तेज चलाऊंगा, थोड़ी देर बाद रेस्त्रां संचालक की जान ले ली

इंदौर। लारेल्स इंटरनेशनल स्कूल की बस ने रेस्त्रां संचालक की जान ले ली। बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी और तेज रफ्तार थी। चालक ने इशारा कर बच्चों से कहा था- ‘आज मैं पीकर आया हूं। गाड़ी बहुत तेज चलाऊंगा’। थोड़ी देर बाद रेस्त्रां संचालक की जान ले ली। एक स्कूटर चालक गंभीर घायल है।

घटना जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित माणिकबाग ब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की है। लारेल्स स्कूल इंटरनेशनल स्कूल की बस (एमपी 09-एफए 5393) बच्चों को छोड़ने जा रही थी। अंधे मोड़ पर सामने से आ रहे 38 वर्षीय दीपक पुत्र मुरली चावला को टक्कर मार दी। दीपक को घसीटते हुए बस बिजली के खंभे में घुसकर रुक गई। दीपक सीने और सिर में चोट लगने के कारण दीपक की तो मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य स्कूटर चालक देवा उर्फ देवानंद हरियाणी, जय जगत नगर को चपेट में लिया, जिसकी हालत गंभीर है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुस्साई भीड़ ने चालक रामेश्वर रामचंद्र कटारिया साल निवासी खेड़ा चिकली तराना माकड़ोन (उज्जैन) को गिरफ्तार कर लिया है। परिचालक मौका देखकर फरार हो गया है। बस को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। बस में तीन छात्राएं बैठी थी।

टक्कर ऐसी कि खंभा मुड़ गया

करीब 12.30 बजे बस आठ बच्चों को लेकर रवाना हुई थी। प्रतिदिन तो बस धीरे चलती है, लेकिन आज काफी तेज गति में थी। दो बार टकराते-टकराते बची थी। बच्चों ने क्लीनर से पूछा कि आज ड्राइवर भैया पीकर आए हैं क्या। क्लीनर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कुछ देर बाद ड्राइवर ने पीने का इशारा किया और कहा कि आज मैं पीकर आया हूं। गाड़ी तेज चलाऊंगा। इसके थोड़ी देर बाद ही टक्कर हो गई।

उस वक्त पांच बच्चे तो उतर चुके थे। कराची रेस्त्रां के संचालक मुरली भाई के बेटे दीपक को टक्कर मारने के बाद भी बस रुकी नहीं बल्कि तेज गति में बिजली के खंभे में जा घुसी। टक्कर से खंभा मुड़ गया। दीपक बस और खंभे के बीच में दब गया। पेड़ भी टूट गया। टक्कर से बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षति ग्रस्त हुआ है।

(नोट जैसा 11वीं के छात्र अभिषेक ने नईदुनिया को बताया)

80 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में बस दौड़ा रहा था ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों राधेश्याम बताया कि बस की गति 70 से 80 किमी प्रतिघंटा रही होगी। बस राजमहल कालोनी की तरफ स्टाप से बच्चे छोड़ कर आ रही थी। मोड़ पर दो लोग स्कूटर से आ रहे थे। चालक ने उन्हें बचाने की कोशिश की। रफ्तार ज्यादा होने से स्कूटर चालक को चपेट में लिया। वह दूर जाकर गिरा।

दीपक को चपेट में ले लिया। जिस जगह घटना हुई, वह काफी संकरा रास्ता है। इस रास्ते का उपयोग वन-वे के रूप में ही होता है। लोग शार्टकट के चक्कर में इसी रास्ते में आ जाते हैं। बस भी गलत दिशा में थी। जूनी इंदौर एसीपी देवेंद्रसिंह धुर्वे ने चालक के नशे में होने से इन्कार किया है।

Related Articles

Back to top button