ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
देश

Hit And Run कानून पर अब कर्नाटक में हल्ला-बोल, 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे ट्रक मालिक

बेंगलुरू। केंद्र सरकार ‘हिट एंड रन’ कानून (Hit and Run Law) कानून लेकर आई थी। उसके बाद से ही इसके खिलाफ ड्राइवर्स ने विरोध प्रदर्शन शूरू कर दिया। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा में प्रदर्शन के बाद कर्नाटक में भी प्रदर्शन होने वाला है। फेडरेशन ऑफ कर्नाटक ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सी. नवीन रेड्डी ने बताया कि हमने इस कानून पर बैठक की। सभी सदस्यों ने 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला किया है।

कानून से इस प्रावधान को हटाने की मांग

रेड्डी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कहा कि दूसरे देशों में हिट एंड रन कानून में ड्राइवर से कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसका लाइसेंस जब्त कर लिया जाता है। हमारी मांग है केंद्र सरकार से कि कानून से 10 साल की जेल व भारी भरकम जुर्माने के प्रावधान को हटा दें।

इस कारण ड्राइवर हैं चिंतित

नवीन रेड्डी ने कहा कि नए कानून में सरकार ने 10 साल की सजा का प्रावधान कर दिया है। यही हमारे लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है। इसी प्रावधान की वजह से देश भर के ड्राइवर परेशान हैं। हमारा सरकार से यही अनुरोध है कि इस कानून में से ये प्रावधान हटा दिया जाए।

Related Articles

Back to top button