ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
धार्मिक

शुक्र देव का मकर राशि में गोचर 12 फरवरी को, इन राशियों वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, रोमांस, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र देव यदि किसी जातक पर मेहरबान हो जाते हैं, तो व्यक्ति को जीवन में किसी भी दुख का सामना नहीं करना पड़ता है। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, धन-वैभव के दाता शुक्र देव 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 6 मार्च तक मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। ऐसे में इन राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

मेष राशि का अनुकूल समय

मेष राशि में शुक्र दशम भाव में विराजमान रहेंगे। इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को काफी फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि वालों की जल्द होगी शादी

कर्क राशि में शुक्र का गोचर 7वें भाव में हो रहा है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस राशि वालों को दांपत्य सुख मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। अविवाहित का जल्द विवाह हो सकता है। व्यवसाय में भी मुनाफा होने के आसार हैं।

मकर राशि को सेहत में फायदा

मकर राशि में शुक्र लग्न भाव में विराजमान है। ऐसे में मकर राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। परिवार में शांति रहेगी। लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होगी। जीवनसाथी के सहयोग से कई कामों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक रुका हुआ धन मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button