ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

इस चौराहे का रावण नहीं, राम पार्क होगा नाम

जबलपुर। भगवान श्रीराम के नाम पर शहर के किसी बड़े पार्क व रावण पार्क का नाम बदलकर राम पार्क रखा जाएगा। भगवान परशुराम के नाम पर गढ़ा के किसी मार्ग या चौराहे का नामकरण करने की भी स्‍वीकृति मिल गई है। नरसिंह वार्ड का एक मार्ग पूरन सिंह के नाम पर करने, आशीष हॉस्पिटल से लिंक रोड का नाम हरि शंकर परसाई के नाम पर रखा जाएगा।

एनएमटी का नामकरण करने के प्रस्ताव पारित

इनकम टैक्स चौराहा का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर, उखरी तिराहा झलकारी बाई के नाम पर बाई का बगीचा सामुदायिक भवन के नाम पर संत रविदास के नाम पर, वीर शिरोमणि रूपन बारी के नाम पर पुराने बस स्टैंड के समीप एनएमटी का नामकरण करने के प्रस्ताव पारित किए गए। आइएसबीटी के समीप स्थल का नामकरण आचार्य विद्या सागर के नाम पर करने को मंजूरी दी गई। विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल और वीर शिवाजी के नाम पर रखने की मांग की गई।

भगवान परशुराम के नाम पर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति

गौरीघाट के झंडा चौक का नाम सम्राट अशोक के नाम पर करने, मछरहाई चौक का नाम आचार्य सुधा सागर के नाम पर करने, कठौंदा से पटाखा व्यापारियों के विस्थापन, रानीताल स्टेडियम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की प्रतिमा स्थापित करने, सुहागी स्थित तिराहा का नाम संत शिरोमणि सेन के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इधर सदन में पीएनडीटी के गेट नं 2 चौराहा का नाम भगवान परशुराम के नाम पर करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

Related Articles

Back to top button