ब्रेकिंग
मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ...
देश

अयोध्या में शीतलहर के साथ घना कोहरा, जानें उत्तर भारत में मौसम का ताजा हाल

इंदौर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है, ऐसे में यदि आप भी अयोध्या दर्शन की योजना बना रहे हैं तो इस तीर्थनगरी के मौसम को लेकर भी लगातार अपडेट होते हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अयोध्या में फिलहाल शीतलहर चल रही है और घने कोहरे के कारण दिन की शुरुआत काफी देर से हो रही है। यहीं हाल उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में भी शीतलहर लगातार जारी है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

पंजाब, हरियाणा में भी ठंड का टॉर्चर

आईएमडी ने शनिवार को भी मौसम का पूर्वानुमान लगाया था कि दिल्ली में 13 जनवरी को भीषण शीतलहर चलने की संभावना है, जो रविवार 14 जनवरी को कम हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ठंड का टॉर्चर जारी है। यहां 14 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने रविवार तक उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर जारी रह सकती है। गहरे कोहरे के चलते उत्तर भारत में यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दिल्ली की ओर आने वाली 200 ट्रेनें प्रभावित हुई है। कोहरे ने हवाई यातायात को प्रभावित किया है।

Related Articles

Back to top button