ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
बिहार

राम विलास पासवान के गढ़ से ये महिला लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, चिराग ने खुद दिए संकेत

हाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी मां रीना को हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का मंगलवार को संकेत दिया। हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग के दिवंगत पिता राम विलास पासवान का गढ़ है, जहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस वर्तमान सांसद हैं और वह इस सीट को छोड़ने को तैयार नहीं है।

चिराग ने हाजीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया, जहां उनकी मां रीना को भीड़ के सामने ‘माताजी’ के रूप में पेश किया गया और सम्मानित किया गया। वह रीना को 2024 में इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

जमुई से सांसद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाजीपुर के लोग इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे जब वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को वोट देंगे। उन्होंने रैली के दौरान अपनी मां को चुनावी मैदान में उतारने के अपने इरादे पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से परहेज किया।

Related Articles

Back to top button