ब्रेकिंग
Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्... Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ...
मध्यप्रदेश

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज में लापरवाही मामला, 4 IAS और 9 अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

जबलपुर। मध्य प्रदेश की राजधानी में हुए गैस कांड में प्रभावितों के स्वास्थ्य के साख खिलवाड़ करने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज में लापरवाही के मामला में आज जबलपुर हाईकोर्ट अवमानना याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस शील नागू की डिवीजन बैंच में सुनवाई होगी। इस मामले में 4 IAS सहित 9 अधिकारियों पर अवमानना की गाज गिर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी की अनुशंसाएं ना मानने पर अवमानना याचिका दायर हुई है। इस मामले में इन अधिकारियों पर अवमानना की तलवार लटकी हुई है। जिसमें पूर्व IAS इकबाल सिंह बैस, ACS मध्य प्रदेश मोहम्मद सुलेमान, राजेश भूषण पूर्व सचिव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आरती आहूजा पूर्व सचिव रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, डॉ प्रभा देसीकरन पूर्व निदेशक बीएमएचआरसी, डॉ आर आर तिवारी संचालक निरेह, अमर कुमार सिन्हा राज्य सूचना अधिकारी, विनोद कुमार विश्वकर्मा एनआईसी, आर रामाकृष्णन उपसंचालक आईसीएमआर पर गाज गिर सकती है।

 गौरतलब है कि 4 दिसंबर को 1984 में भयानक उद्योगिक दुर्घटना हुई थी जिसे भोपाल गैस कांड के नाम से भी जाना जाता है। इसकी चपेट में आए गैस पीड़ितों को सही इलाज और शोध व्यवस्था मे सहयोग नहीं देने और सुप्रीम कोर्ट के भोपाल गैस पीड़ितों के स्वास्थ्य के मामले के 9 अगस्त 2012 के आदेश की लगातार अवमानना के संबंध पर अवमानना का प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद आज 17 जनवरी को इस मामले में बड़ा फैसला होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button