ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मनोरंजन

अक्षरा को देखने के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

बिहार के औरंगाबाद में भोजपुरी लेडी सुपर स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भोजपुरी हिरोइन और गायिका अक्षरा सिंह के देखने के लिए जमा हुई भीड़ बेकाबू हो गई. इसके बाद वहां पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठिंया चटकानी पड़ी. इससे नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव में पुलिस के कुछ जवानों को चोट लगी है. दरअसल अक्षरा सिंह औरंगाबाद के दाउदनगर में एक निजी संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पहुंची थी. अक्षरा के वहां पहुंचने की जानकारी लोगों को हो गई. इसके बाद भोजपुरी अभिनेत्री के वहां पहुंचने के घंटों पहले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

मौके पर पहुंची अक्षरा सिंह सिक्योरिटी के सहारे अंदर तो चली गई लेकिन जब वह उद्घाटन करके बाहर निकली तो बवाल हो गया. लोग उन्हें नजदीक से देखना चाहते थे. भीड बेकाबू होकर अक्षरा सिंह के पास पहुंचने लगी. तब पुलिस को उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिसकर्मियों ने लोगों पर लाठियां भांजी जिससे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

बड़ी मशक्कत से निकली अक्षरा सिंह

इस दौरान वहां मौजूद नेताओं ने भी हंगामे को रोकने की कोशिश की. लोगों को समझाने बुझाने का काम किया.लेकिन इसका कोई असर उनपर नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से अक्षरा सिंह को गाड़ी मैं बैठाकर वहां से रवाना किया.अक्षरा सिंह को वहां मौजूद एलजेपी (R) के प्रदेश अघ्यक्ष प्रकाश चंद्रा अपनी गाड़ी से होटल तक ले गए.

200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.एक जवान की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Related Articles

Back to top button