ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
मध्यप्रदेश

प्राण प्रतिष्ठा के लिए बाल हनुमान ने दिया निमंत्रण, घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंदौर।  इन दिनों पूरा देश राम लला के आगमन की तैयारी कर रहा है। आज से दो दिनों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। जिसे लेकर देशभर के लाखों श्रध्दालुओं में उत्साह और जश्न का माहौल है। चारों तरफ जय श्रीराम के नारे गुंज रहे हैं। इस बीच एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो बाल हनुमान बनकर लोगों को निमंत्रण देता नजर आ रहा है।

दरअसल, 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपनी तरह से राम लला के स्वागत की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इंदौर शहर से एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। जो शहर में बाल हनुमान बनकर निमंत्रण देते नजर आ रहा है। अनध चित्तौड़ा नाम का ये बच्चा हनुमान बन घर-घर पीले चावल बांट रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बता दें कि इसके पहले भी अलग-अलग कामों को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2 बार अनध का नाम आ चुका है।

Related Articles

Back to top button