ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
मध्यप्रदेश

शेयर बाजार पर बरसी राम कृपा, टूर-ट्रैवल इंडस्ट्री के निवेशकों पर होने लगी धनवर्षा

इंदौर। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रभाव ही नहीं है अर्थ जगत भी रामकृपा महसूस करने लगा है। रामोत्सव के रंग में शेयर बाजार भी रंगा नजर आ रहा है। राम मंदिर निर्माण के असर से कई क्षेत्रों में निवेश और शेयरों को अच्छी खासी गति मिलती दिख रही है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घोषित होने के बाद से रामोत्सव के दौरान कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। इसका सीधा लाभ देश के निवेशकों को मिलने जा रहा है।

बीते कुछ दिनों में अयोध्या के उत्सव के असर से होटल, हॉस्पिटैलिटी, ऊर्जा, खान-पान, हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। भारतीय प्रतिभूति नियामक आयोग (सेबी) के पैनलिस्ट सीए सुमित सिंह मोंगिया के अनुसार कुछ खास कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखी गई है। वह भले भारतीय रेलवे से संबद्ध आइआरसीटीसी हो या आनलाइन टूर ऑपरेटर कंपनियां जैसे मेक माय ट्रिप या अन्य हों।

साथ ही अयोध्या में टेंट सिटी बनाने वाली प्रवेग जैसी अपरिचित कंपनियों से लेकर अपोलो सिंदूरी जैसी कंपनियों के शेयरों में अचानक चमक देखी गई। इनमें निवेश करने वाले निवेशकों को खासा लाभ भी मिला। इसके पीछे ठोस वजह भी है।

दरअसल, रामोत्सव और जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर के लिए इस समय और आने वाले महीनों में भी दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ रेलवे के साथ टूर आपरेटर कंपनियों, टेंट सिटी, होटल उद्योगों को साथ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर टोल लेने वाली कंपनियों को भी मिलेगा। इन कंपनियों के व्यापार के साथ इनका राजस्व बढ़ेगा। इसका लाभ यह होगा कि शेयरों की कीमतों में तेजी आएगी और बाजार में धन लगाने वाले निवेशकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

पूंजी प्रवाह बढ़ेगा

टैक्स प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के पूर्व प्रवक्ता और सीए स्वप्निल जैन के अनुसार त्योहार हमेशा से ही अर्थव्यवस्था को गति देने का कारण बनते हैं। दरअसल, त्योहार और सेलिब्रेशन से बाजार में पूंजी प्रवाह बढ़ने लगता है। आम व्यक्ति खर्च करता है और आम व्यापारी कमाई भी करता है। पैसे की गतिशीलता हमेशा अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार साबित होती है। रामोत्सव के चलते देश में फिर से दीपावली जैसा माहौल है।

धार्मिक, आध्यात्मिक और अन्य उत्सव की गतिविधियों के कारण आम छोटे व्यापारियों के साथ बड़ी कंपनियों को भी लाभ मिलेगा। लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आने वाले समय में अयोध्या से लेकर पूरे मार्ग पर तमाम निवेश भी होता नजर आएगा। कुल मिलाकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन अर्थव्यवस्था को भी पुष्ट करने वाला कारक बनता दिखेगा।

Related Articles

Back to top button