ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

50 फुट लंबी … 30 फुट चौडी, जानें कहां बन रही हैं रामलला की सबसे बड़ी रंगोली

अयोध्या में सोमवार को राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव यहां अनोखे अंदाज में मनाने की तैयारी छात्र-छात्राओं ने की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से जुड़े विद्यार्थी राम मंदिर और राम लला की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बना रहे हैं जिसे सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदर्शित किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने बताया कि अभाविप से जुड़े विद्यार्थी माघ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बना रहे हैं जिसकी लंबाई 50 फुट और चौड़ाई 30 फुट है।

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कुल 40 विद्यार्थी रंगोली बनाने के इस कार्य में लगे हुए हैं, जिनमें 30 छात्राएं तथा 10 छात्र हैं। उन्होंने बताया कि यह रंगोली अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर और राम लला की है तथा सोमवार को सुबह 11 बजे इसे प्रदर्शित किया जाएगा।

उनका कहना था कि इसे गिनीज बुक में सबसे बड़ी रंगोली के रूप में दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया है। मिश्र का दावा है कि श्री राम एवं राम मंदिर की इतनी बड़ी रंगोली सम्पूर्ण विश्व में अभी तक नहीं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, अभाविप के कार्यकर्ता माघ मेला क्षेत्र को दिये से जगमग करने के लिए कुल 51,000 दिये बांट रहे हैं। उनके अनुसार माघ मेला क्षेत्र में शिविर में रह रहे परिवारों को ये दिए और बाती दी जा रही है जिससे वे भी रामोत्सव में शामिल हो सकें।

Related Articles

Back to top button