ब्रेकिंग
रतलाम में खाद के बोरे से निकले ₹73 लाख कैश: नोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीनें, आरोपी मिजान खान गिर... बालाघाट: सेरेब्रल मलेरिया से 10 साल की काजल की मौत, झोलाछाप के इलाज से 2 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम आगर मालवा में भीषण हादसा: इंदौर-कोटा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने गायों को रौंदा; 4 की मौत, आक्रोशित ग्रा... 'नशे की हालत में की मारपीट और तोड़ी कार'; लखनऊ के नाका थाने के एसआई गोपेश शर्मा पर गंभीर आरोप, जांच ... 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी का जलवा: दलीप ट्रॉफी में लिया सटीक DRS फैसला 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट का अनदेखा किस्सा: जैद दरबार ने पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से बैंकिंग सेक्टर को बड़ा झटका: 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, 35 कर्मचारी अब ... iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा दस्... पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बाथरूम के फर्श और टाइल्स पर लगे जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? जानें सिरका और बेकिंग सोडा के 5 आसान घरे...
राज्य

प्राण प्रतिष्ठा पर भावुक हुए मनोज मुंतशिर शुक्ला, बोले- ‘पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं’

 22 जनवरी का दिन पूरे भारत के लिए बेहद खास है। कुछ ही पलों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। इस समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी सहित कई स्टार्स अयोध्या पहुंच चुके हैं। इसी बीच ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग के लिए चर्चा में आए मनोज मुंतशिर शुक्ला का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

22 जनवरी के महत्व को समझाते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा- ”22 जनवरी ये वो तारीख है, जो अपने आप चलकर हमारे पास नहीं आई है। हमने अपने बलिदानों के बल पर कमाई है। पता नहीं कितनी सुहागिनों की मांगे उजड़ गईं। पता नहीं कितनी बहनों की राखियां भाई की कलाई को तरसती रह गईं। पता नहीं कितने पिताओं ने अपने बेटों की जलती चिताएं देखी हैं। तब हमें 22 जनवरी देखना नसीब हो रहा है। जय श्री राम।

बता दें कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस खूबसूरत मंजर को देखने के लिए देश-विदेश से लोग राम नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं।

Related Articles

Back to top button