ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
दिल्ली/NCR

दिल्ली-NCR को आने वाले दिनों में ठंड से राहत की उम्मीद

दिल्ली-NCR सहित भारत के अन्य स्थानों पर भी ठंड का कहर जारी है। अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिल सकती है। बीते रात देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी देखी गई। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह के वेस्टर्न डिस्टरबेंस का अलर्ट जारी नहीं किया था।

देश की राजधानी दिल्ली में 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि 24 जनवरी को 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान  रहने की संभावना है। अल सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी से दिल्ली में कोहरे से हल्की राहत मिली है, जिससे विजिबिलिटी में भी सुधार हुआ है।

बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की कमी के चलते ठंड से राहत न मिलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 27 जनवरी 2024 को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है। पहले 3 दिन इसका असर पहाड़ी इलाकों और बाद में मैदानी इलाकों में देखा जाएगा। यह भी बता दें कि इस हफ्ते ठंड से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Back to top button