ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
मध्यप्रदेश

MP में जानलेवा हो रही सर्दी, ट्रेन का इंतजार करते करते यात्री को आया अटैक, रेलवे स्टेशन पर मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में सर्दियों में हार्ट अटैक के मामलों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते करते एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जनवरी से बात करे तो अब तक प्रदेश भर में हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। ग्वालियर चंबल भी इन दिनों ठंड के आगोश में है। ये ठंड अब लोगों के लिए जानलेवा बन रही है। मंगलवार को ट्रेन का इंतजार करते करते एक यात्री की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर केरला एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से पहुंची। इसके इंतजार में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बैठे-बैठे कन्याकुमारी के रहने वाले यात्री सतीश बाबू की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

56 वर्षीय सतीश 5 घंटे से नई दिल्ली से आने वाली केरला एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। रात 12 आने वाली केरला एक्सप्रेस सुबह 7 बजे पहुंची। सर्दी की चपेट में आने से सतीश ने रेलवे स्टेशन पर ही दम तोड़ दिया। सतीश धौलपुर में दोस्त की शादी से वापस कन्याकुमारी लौट रहा था।

Related Articles

Back to top button