ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

जबलपुर के बाजार में चढ़ा तिरंगे का खुमार, शहरी कर रहे बुकिंग

जबलपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बाजार पर तिरंगे का खुमार भी चढ़ता जा रहा है। दुकानों पर जगह-जगह तिरंगे झंडे सजे नजर आ रहे हैं। दुकानों पर लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित सामान की खरीदारी कर रहे हैं। स्कूल-कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्वाभ्यास चल रहा है। तिरंगा पोशाक की खरीदारी के साथ बुकिंग भी हो रही है। बाजारों में बैज, तिरंगा पट्टी, टोपी, बैंड, तिरंगा स्टीकर, तिरंगा झंडे और पटका आदि सामान दुकानों पर सजे हुए हैं। लोग इनकी खरीदारी भी कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के लिए बाजार में स्पेशल टी-शर्ट और साड़ियां की भी खरीदारी की जा रही है। बाजार में तिरंगा झंडा के साथ केसरिया, सफेद व हरे रंग से बनी चीजों की रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे और फ्रेंडशिप बैंड की खरीदारी लोग ज्यादा कर रहे हैं। इसके साथ ही तिरंगे वाली टी-शर्ट भी लोग खरीद रहे हैं। फ्रेंडशिप बैंड में तिरंगे के साथ भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है। बैंड में तीन रंग के मोतियों के साथ ऊॅं अक्षर लिखे मोती भी हैं, जो इसे और भी आकर्षक बना रहे हैं। बच्चियों के हेयर बैंड को भी तीन रंगों से सजाया गया है। इसे अपने माता-पिता के साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाली बच्चियां भी खूब पसंद कर रही हैं।

रुपाली सेन ने बताया कि जिस तरह हम अपने त्योहारों को धूमधाम से मनाते है। उसी तरह गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को भी धूमधाम से मनाएंगे। कालोनी में सुबह ही झंडा वंदन होगा। गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा ड्रेस पहनने की तैयारी की है। हाथ के लिए तिरंगा बैंड खरीदा है। हमारा शहर में हर त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है। सभी लोगों को राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहिए। कई कालोनी में छोटे बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी देने वाले है।

प्राची राय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को लेकर बहुत उत्साहित हूं। 22 जनवरी को हमने श्रीरामोत्सव मनाया, अब 26 जनवरी भी उत्साह से मनाएंगे। श्रीरामोत्सव को लेकर घर-घर में श्रीराम के ध्वज लहरा रहे थे। अब तिरंगा लहराते नजर आएगा। बाजार तिरंगा थीम पर सजा हुआ है। सरकारी इमारतों पर सुंदर लाइटिंग की जाती है। भले ही गणतंत्र दिवस पर छुट्टी होती है, लेकिन कालेज में स्कूल, कालेज, सरकारी कार्यालयों में झंडा वंदन के साथ विभिन्न आयोजन होते है। मैने तो तिरंगा की डीपी भी रख ली है।

निकिता दुबे के अनुसार हमारे क्लब में गणतंत्र दिवस को लेकर कार्यक्रम का अायोजन भी किया गया है। जिसमें सभी को तिरंगा थीम में ड्रेस पहनकर आना है। हर कोई इसके लिए तैयारी कर रहा है। मैंने भी गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा साड़ी खरीदी है। फेस पर तिरंगा बनवाना है। तिरंगा थीम पर चृड़ियां भी खरीद ली है। सारे ही प्रोग्राम देशभक्ति पर आधारित होंगे। क्लब की मेंबर्स ने भी देशभक्ति गीत पर डांस तैयार किया है।

सोनाली ठाकुर ने बताया कि हमारे शहर में किसी भी पर्व को बहुत ही धूमधाम से सेलीब्रेट किया जाता है। गणतंत्र दिवस को लेकर भी हर उम्र वर्ग ने तैयारी की है। हर किसी पर तिरंगा का खुमार चढ़ा है। देशभक्ति की रिंग टोन मोबाइल पर सेट हो गई है। बाजार में तिरंगा टी-शर्ट और कपड़ों की ब्रिकी जोरो पर है। साथ ही बैज, टोपी आदि भी खरीददारी की जा रही है। लोग अपनी गाड़ियों पर छोटा तिरंगा लगाते है। हर कोई देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button